Bijali mahadev temple Himachal Pardesh नमस्कार दोस्तो एकबार फिर स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग्स्पॉट ओर यूट्यूब चैनल फिलोशोपिकाल वर्ल्ड में! और में हूं आपका होस्ट और दोस्त राज राठौड़,(बजरंग राठौड़) दोस्तो फिलोशोपिकाल वर्ल्ड ट्रेवल डायरी प्रोजेक्ट तहत आज हम आपको ले चलते कुल्लु हिमाचल प्रदेश के बिजली महादेव के दर्शन के लिये! कुल्लू शहर में वयास और पार्वती नदी के संगम के पास ही ऊंचे पर्वत के ऊपर स्थित है बिजली महादेव का प्राचीन मंदिर है। जिस स्थान पर मंदिर है वहां शिवलिंग पर हर बारह साल में भयंकर आकाशीय बिजली गिरती है। बिजली गिरने से मंदिर का शिवलिंग खंडित हो जाता है। यहां के पुजारी खंडित शिवलिंग के टुकड़े एकत्रित कर मक्खन के साथ इसे जोड़ देते हैं। कुछ ही माह बाद शिवलिंग एक ठोस रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। इस शिवलिंग पर हर बारह साल में एक बार बिजली क्यों गिरती है और इस जगह का नाम कुल्लू कैसे पड़ा इसके पीछे एक पौराणिक कथा है यहां कुलान्त नामक दैत्य रहता था। दैत्य कुल्लू के पास की नागणधार से अजगर का रूप धारण कर मंडी की घोग्घरधार से होता हुआ लाहौल स्पीति से मथाण गांव आ गय...
A travalver and YouTube channel