राजस्थान का मिनी खुजराहों "किराडू" राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है किराडू ,किराडू अपने मंदिरों कि शिल्प कला के लिया विख्यात है। इन मंदिरों का निर्माण 11 वि शताब्दी में हुआ था। किराडू को राजस्थान का खजुराहों भी कहा जाता है। इन प्राचीन मंदिरों को देखकर ऐसा लगता है मानो शिल्प और सौंदर्य की यह चरम सीमा हो पत्थरों पर बनी कलाकृतियां अपनी अद्भुत और बेमिसाल अतीत की कहानियां बेखूबी कहती नजर आती हैं। यह स्थान रहस्यमय तरीके से पिछले 900 सालों से वीरान है और आज भी यहाँ पर दिन में कुछ चहल – पहल रहती है पर शाम होते ही यह जगह फिर से वीरानपन आगोश में खो जाती है, सूर्यास्त के बाद यहाँ पर कोई भी नहीं रुकता है। एक वक्त में यह किराडू शहर सुख सुविधाओं से युक्त शहर था। और दूसरे प्रदेशों के लोग यहाँ पर व्यपार करने आते थे। पर कहते हैं इस शहर पर एक साधु का श्राप लगा हुआ है। करीब 900साल पहले परमार राजवंश यहां राज करता था। उन दिनों इस शहर में एक ज्ञानी साधुओ की टोली आई थी यहां पर कुछ दिन बिताने के ...
A travalver and YouTube channel