सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Kridu Temple Rajasthan..

            राजस्थान का मिनी खुजराहों "किराडू"


 राजस्थान के बाड़मेर जिले में  स्थित है किराडू ,किराडू अपने मंदिरों कि शिल्प कला के लिया विख्यात है। इन मंदिरों का निर्माण 11  वि शताब्दी में हुआ था।  किराडू को राजस्थान का खजुराहों भी कहा जाता है।


 इन प्राचीन मंदिरों को देखकर ऐसा लगता है मानो शिल्प और सौंदर्य की यह चरम सीमा हो पत्थरों पर बनी कलाकृतियां अपनी अद्भुत और बेमिसाल अतीत की कहानियां बेखूबी कहती नजर आती हैं।

यह स्थान रहस्यमय तरीके से पिछले
900 सालों से वीरान है और आज भी यहाँ पर दिन में कुछ चहल – पहल रहती है पर शाम होते ही यह जगह फिर से वीरानपन आगोश में खो जाती है,  सूर्यास्त के बाद यहाँ पर कोई भी नहीं रुकता है।
एक वक्त में यह किराडू शहर  सुख सुविधाओं से युक्त शहर था।  और
दूसरे प्रदेशों के लोग यहाँ पर व्यपार करने आते थे। पर

कहते हैं इस शहर पर एक साधु का श्राप लगा हुआ है। करीब 900साल पहले परमार राजवंश यहां राज करता था। उन दिनों इस शहर में एक ज्ञानी साधुओ की टोली  आई थी यहां पर कुछ दिन बिताने के बाद साधु भ्रमण पर निकले  उन्होंने अपने साथीयो को स्थानीय लोगों के सहारे छोड़ दिया।
एक दिन सारे साथी बीमार पड़ गए , गाँव मे एक कुम्हारिन को छोड़कर अन्य किसी  ने भी  उनकी देखभाल नहीं की। साधु जब वापिस आए तो उन्हें यह सब देखकर बहुत क्रोध आया।
साधु महाराज ने कहा कि जिस स्थान पर दया भाव ही नहीं है वहां मानवजाति को भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने संपूर्ण नगरवासियों को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया। जिस कुम्हारिन ने उनके शिष्यों और साथियों की सेवा की थी, साधु ने उसे शाम होने से पहले यहां से चले जाने को कहा और यह भी सचेत किया कि पीछे मुड़कर न देखे।

लेकिन कुछ दूर चलने के बाद कुम्हारिन ने पीछे मुड़कर देखा और वह भी पत्थर की बन गई। इस श्राप के बाद अगर शहर में शाम ढलने के पश्चात कोई रहता था तो  वह पत्थर का बन जाता था। 
कुछ इतिहासकारो का मत है कि किराडू मुगलों के आक्रमण के कारण वीरान हुए , लेकिन इस प्रदेश में मुगलों का आक्रमण 14 वि शताब्दी में हुआ था और किराडू 12  वि शताब्दी में ही  वीरान हो गया था

Watch video here.....



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इश्क़ का रूहानी सफ़र एपिसोड ,3 'Ishq kaa Ruhaani safar-ek love story' Episode 3 तुम से मेरी पहली मुलाकात मैं भला कैसे भूल सकता हूँ आज भी मेरे जहन में हमारी वो पहली मुलाकात ज्यो के त्यों ताजा है!  जब मैने तुम को पहली बार देखा तो तुम्हे देखकर मेरा दिल धक से रुक सा गया, कसौली में December की गुलाबी सर्दियों थी,  जब मेने तुम्हे पहली बार देखा था, और मै एकटक बिना पलकें जपकाये तुम्हें देखता ही गया,यह रुई सी बर्फ की बौछारे,मुझे किसी गुलों की बारिश सी लग रही थी और ऐसा लगा मानो मैं किसी अलग ही दुनियां में आ गया हूँ! ये बर्फ की चादरे ओड के खड़े देवदार और चीड़ के पौधे मानो मुझे चिड़ा रहे हो,! और तुम मुझे एकदम किसी जन्नत की परी सी लग रही थी गुटनो तक फैला लंबा लीबाद! कंधो पर बिखरे खुले रश्मी बाल सिर पर ऊन की काली टोपी तुम्हे ऒर भी खूबसूरत बना रहा था!   तुम्हारी लंबी भौहे और खूबसूरत नीली आँखे और जब तुम हँसती तो बर्फ से सुर्ख हुऐ तुम्हारे लालगुलाबी गाल  उस बर्फ़ीली शाम की  खूबसूरती में चार चाँद लगा जाते! सच्च पुछो तो मुझे तुम्हारी खूबसूरती के आगे यह हिमाचल  ...

Happy new year Resolution

          H appy new year 2k18 resolution दोस्तो आप सब को नये साल 2018 की ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं,  दोस्तो जब भी नया साल आता है तो हम अपने आप से कोई ने कोई वादा यानी संकल्प करते है। आज में आपको बताउंगा 5 खास संकल्प जिस से आपके जीवन मे साल भर पॉजिटिव vibes रहेगी!  कोशिस करियेगा की पूरे या फिर इन मे से कोई एक संकल्प अपने आप से जरूर करेगे! 1.मैं किसी को हर्ट/आहत नही करूँगा दोस्तो जाने अनजाने हम कई बार लोगो की भावनाओं को आहत कर देते है, जो कि अगले के लिये काफी तकलीफदेह होता है! अगर गलती से अगली बार ऐसा हो जाये तो उसे सॉरी बोलना ना भूले  तो अब अपने आप से वादा करे कि होती कोसिस मैं किसी की फीलिंग Hurt नही करूँगा! 2, मैं हर काम का टाइम फिक्स करूँगा, फिज्जुल में समय बर्बाद नही करूँगा! दोस्तो हमारे हर काम के लिये एक समय यानी time perioad होना चाहिए! किसी भी काम को नियत समय से ज्यादा समय देना समय की बर्बादी है! अपने आप से वादा करे कि 1 जनवरी 2018 से समय की बर्बादी नही करँगे! 3.गरीब और जरूरतमंद की मदद करूँगा! दोस्तो हमारे...
Ishq kaa Ruhaani safar-Ek love story  Episode-5 उस दिन सुबह से ही झिलमिल बारिश हो  हो रही थी , मैं सुबह तैयार होकर अपने पूरे दोस्तों के काफ़िले से अलग ही निकल पड़ा उसी जगह जहां मैने उस लड़की को देखा था! जिस ने मेरी रातो की नींद और दिन का चैन छीन रखा था। में पूरे दिन देवदार ओर चीड़ के पौधों को गुरता रहा। और आने जाने वालों को उम्मीद भारी निगाहो से देखता रहा पर जिसका का मुझे इतंज़ार था वो नही आयी! मै मन ही मन अपने आप को कोसने लगा ! बेटा देव पहली बार कोई लड़की तुझे पसंद और अब वो ही गायब हो गई! वाह! क्या किस्मत पायी हैं तूने! तभी किसी ने मेरे कंधे पर जोर से हाथ दे मारा! कहा गुम हो देव साब?? समीर ने तंज कसते हुए कहा , न नही कही भी तो नही बस यूं ही टहल रहा हूं! मैने थोड़ा असहज होते हुए कहा! चल चलते है Sunset point ! समीर ने मुझे खींचते हुए कहा! मेरा मन तो नही था लेकिन फिर भी ना जाने क्यों में समीर के साथ निकल पड़ा! कसौली की हरियाली शाम के समय मे और ज्यादा खिली हुई सी लग रही थी, हम दोनों पैदल ही निकल पड़े sunset point कसौली की खूबसूरत पहाडो की गोद व में बसा sunset point...