सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bijali mahadev temple.. Mysteries temple

Bijali mahadev temple Himachal Pardesh



नमस्कार दोस्तो एकबार फिर स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग्स्पॉट ओर यूट्यूब चैनल फिलोशोपिकाल वर्ल्ड में!
और में हूं आपका होस्ट और दोस्त राज राठौड़,(बजरंग राठौड़) दोस्तो फिलोशोपिकाल वर्ल्ड ट्रेवल डायरी प्रोजेक्ट तहत आज हम आपको ले चलते कुल्लु हिमाचल प्रदेश के बिजली महादेव के दर्शन के लिये!


कुल्लू शहर में वयास और पार्वती नदी के संगम के पास ही ऊंचे पर्वत के ऊपर स्थित है बिजली महादेव का प्राचीन मंदिर है।
जिस स्थान पर मंदिर है वहां शिवलिंग पर हर बारह साल में भयंकर आकाशीय बिजली गिरती है। बिजली गिरने से मंदिर का शिवलिंग खंडित हो जाता है। यहां के पुजारी खंडित शिवलिंग के टुकड़े एकत्रित कर मक्खन के साथ इसे जोड़ देते हैं। कुछ ही माह बाद शिवलिंग एक ठोस रूप में परिवर्तित हो जाते हैं।
 इस शिवलिंग पर हर बारह साल में एक बार बिजली क्यों गिरती है और इस जगह का नाम कुल्लू कैसे पड़ा इसके पीछे एक पौराणिक कथा है
 यहां कुलान्त नामक दैत्य रहता था। दैत्य कुल्लू के पास की नागणधार से अजगर का रूप धारण कर मंडी की घोग्घरधार से होता हुआ लाहौल स्पीति से मथाण गांव आ गया। दैत्य रूपी अजगर कुण्डली मार कर ब्यास नदी के प्रवाह को रोक कर इस जगह को पानी में डुबोना चाहता था। इसके पीछे उसका उद्देश्य यह था कि यहां रहने वाले सभी जीवजंतु पानी में डूब कर मर जाएंगे। भगवान शिव कुलान्त के इस विचार से से चिंतित हो गए।
बहुत से प्रयासों के बाद भगवान शिव ने उस राक्षस रूपी अजगर को अपने विश्वास में लिया। भगवान शिव ने उसके कान में कहा कि तुम्हारी पूंछ में आग लग गई है।
इतना सुनते ही जैसे ही कुलान्त अजगर पीछे मुड़ा तभी शिव ने कुलान्त के सिर पर त्रिशूल वार कर दिया। त्रिशूल के प्रहार से कुलान्त मारा गया। कुलान्त के मरते ही उसका शरीर एक विशाल पर्वत में बदल गया।


कहा जाता है प्रचीन काल मे यहाँ कुलान्त नामक दैत्य रहता था, जो एक विशाल अजगर के रूप में था, भगवान शिव ने कुलान्त का जब वध किया तब
उसका शरीर धरती के जितने हिस्से में फैला हुआ था वह पूरा की पूरा क्षेत्र पर्वत में बदल गया।
 कुल्लू घाटी का बिजली महादेव से रोहतांग दर्रा और घोग्घरधार तक की घाटी कुलान्त के शरीर से निर्मित मानी जाती है। ,तब से इस जगह का नाम कुल्लु जो गया
कुलान्त दैत्य के मारने के बाद शिव ने
भगवान इंद्र से कहा कि वे बारह साल में एक बार इस जगह पर बिजली गिराया करें तब से अब तक हर बारहवें साल में एकबार यहां बिजली गिरती है
 यह बिजली इसलिए गिरती है
क्योकि भगवान शिव नहीं चाहते चाहते थे कि जब बिजली गिरे तो जन धन को इससे नुकसान पहुंचे। भोलेनाथ लोगों को बचाने के लिए इस बिजली को अपने ऊपर गिरवाते हैं।


वीडियो यहाँ देखे 👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Advocate Bajrang Singh Rajasthan High Court Jodhpur , Rajasthan

एडवोकेट बजरंग सिंह राठौड़ वर्तमान में राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर राजस्थान में वकालत करते हैं, वकील साहब जोधपुर रहते हैं लेकिन मूलतः ग्रामीण परिवेश से है आप जोधपुर के पास स्थित खांगटा गाँव से है , आप एक यंग जोशीले और काफी होशियार वकील है।                 एडवोकेट बजरंग सिंह राठौड़                        (राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर) वकील साहब फौजदारी, सिविल, और पारिवारिक मामले लेते है , लेकिन फैमिली कोर्ट, और फौजदारी मामलों में आपको अच्छी पकड़ है या यूं कहें आप इनके एक्सपर्ट हैं तो अतिशयोक्ति नही होगी।                Advocate Bajrang singh Rathore        ( Rajasthan highcourt jodhpur,rajasthan) आपकी को वकालत करते हुए अभी ज्यादा वक्त नही हुआ है लेकिन फिर भी आप ने बहुत कम समय में ही अच्छा नाम कमाया है और कई मुकदमो में जीत हासिल की है, वकील साहब की खाश बात यह है कि जो भी व्यक्ति इनके पास अपनी समस्या लेकर ज...
Ishq kaa Ruhaani safar-Ek love story  Episode-5 उस दिन सुबह से ही झिलमिल बारिश हो  हो रही थी , मैं सुबह तैयार होकर अपने पूरे दोस्तों के काफ़िले से अलग ही निकल पड़ा उसी जगह जहां मैने उस लड़की को देखा था! जिस ने मेरी रातो की नींद और दिन का चैन छीन रखा था। में पूरे दिन देवदार ओर चीड़ के पौधों को गुरता रहा। और आने जाने वालों को उम्मीद भारी निगाहो से देखता रहा पर जिसका का मुझे इतंज़ार था वो नही आयी! मै मन ही मन अपने आप को कोसने लगा ! बेटा देव पहली बार कोई लड़की तुझे पसंद और अब वो ही गायब हो गई! वाह! क्या किस्मत पायी हैं तूने! तभी किसी ने मेरे कंधे पर जोर से हाथ दे मारा! कहा गुम हो देव साब?? समीर ने तंज कसते हुए कहा , न नही कही भी तो नही बस यूं ही टहल रहा हूं! मैने थोड़ा असहज होते हुए कहा! चल चलते है Sunset point ! समीर ने मुझे खींचते हुए कहा! मेरा मन तो नही था लेकिन फिर भी ना जाने क्यों में समीर के साथ निकल पड़ा! कसौली की हरियाली शाम के समय मे और ज्यादा खिली हुई सी लग रही थी, हम दोनों पैदल ही निकल पड़े sunset point कसौली की खूबसूरत पहाडो की गोद व में बसा sunset point...

हमारी सभ्यता और आधुनिक विज्ञान (Our civilization and modern science)

हमारा भारत देश प्राचीन काल से ही अपनी महान सभ्यता और अपनी वभैवशाली संस्कृति के कारण दुनियां भर में विश्वगुरु के रूप में जाना जाता रहा है.. इस भारत भूमि ने दुनिया को योग,तप, जप ...