सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नैतिकता वाला तमाचा!

हमारे भारत देश में एक संस्कृत का श्लोक बहुत बोला जाता है। 'यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता' अर्थात जहाँ नारी को देवी का दर्जा मिलता है या नारी को देवी के समान माना जाता है वहा देवता निवास करते है। जब भी हमारे देश में नारी के मानसमान से जुड़ी कोई अप्रिय घटना होती है तो ,हमारे देश की जानी-मानी हस्तियाँ अपने अपने बयान देती है उस पर दुःख प्रकट करना नही भूलती हैं!
लेकिन कल फिल्म डायरेक्टर संजयलीला भंसाली को कुछ करनी सैनिको ने नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए एक थप्पड क्या मार दिया पुरा बॉलीवुड ही " अति दुःखद घटना" अति दुःखद घटना का रोना रो रहा है। यह वही बॉलीवुड जो नारी अस्मिता का हितैसी होने का दिखावा करता है वो ही बॉलीवुड आज चित्तौड़ की रानी पद्मिनी जो इतिहास में अमर और राजपुतो के साथ साथ हिंदुओ के लिए एक आदर्श है। हमने उन्हें देवी के समान दर्जा दिया है।उनके त्याग और बलिदान को देखते हुए  आज उनके इतिहास को भंसाली तोड़ मरोड़ कर , सच्च को झूठ बना कर जनता के सामने रखने जा रहा था इसका विरोध हर सभ्य समाज करेगा ही । ऐसा ही करनी सैनिको ने किया तो इसमें बुरा क्या किया ?? आखिर समझ में नही आ रहा की हर बात में अपनी प्रतिक्रिया देने वाला बॉलीवुड आज भंसाली जैसे लोगो / फिल्ममेकर्स का समर्थन क्यों कर रहा है??इतिहास के तथ्यो के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी को नही हैं। कुछ गिरे हुए लोगो ने तो इसे कपोल कल्पना तक करार दे दिया। उन्हें एक बार चितौड़ जा कर इसके साक्ष्य जरूर देखने चाहीए

 हमारे भारत देश में फिल्मो का हमारे समाज में बहुत व्यपाक असर है। सिर्फ असर ही नही लोग जो देखते है उनको फॉलो भी करते है बहुत से ऐसे लोग है जो फिल्मो के माध्यम से अपनी राय और अपनी और मत बनाते है ! जब ऐसे तबके के लोग गलत देखेंगे तो स्वाभाविक है कि गलत धारणा बनाकर चलेंगे और इस तरह सच्चाई
कही किसी परदे के पीछे जानबूझ कर छुप्पा दी जाती है
हम फिल्मो को समाज का दर्पण मानते है ! इसलिये इस तरह की फिल्मो का और फिल्मकेर्स का विरोध स्वाभाविक है ! कुछ लोगे अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते है !यहा तक की अपने इतिहास को भी झुठला सकते है ! ऐसे लोगो का हमे खुल कर विरोध करना ही चाहीए । इतिहास एक दिन में नही हज़ारो सालो में बनता है हज़ारो लोगो की कुर्बानियों से बनता है, और हज़ारो सत्ये घटनाओं से बनता हैं।  उसे को  तोड़मरोड़ के पैश करे तो सभ्य समाज कभी मंजूर नही करेगा ! रानी पद्मिनी चित्तौड़ की ही नही बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष की शान है उनका अपमान हमे कदापि मंजूर नही , जिस समय मुगल शासक अलाउदीन ख़िलजी ने संपूर्ण चित्तोड़ में बेशर्मी  का तांडव किया उस समय जो रानी पद्मावती ने जो किया वो साबित करता है कि एक सच्ची हिंदुस्तानी नारी को अपनी जान से ज्यादा अपनी अस्मिता प्यारी है, ऐसी महान वीरांगना का अपमान करना अपने आप में डूब के मर जाना जैसा है ! राजपूत समाज ने जो किया है वो स्वागत योग्य है ! किसी गलत को सहन ,करना गलत करने से कही बड़ा गुनाह हैं!

टिप्पणियाँ

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. Kuch bhe dheakho bhai rumers films ya kuch galat kagaz mein likhe baate toh ek galat zariya h lgo ko btane ka agar history sach ho toh ousse koi bada nhi sakta apne iske baat toh krr dee ek or example bhe h Taj mahal koi shah jahan ne thoadi bnaya tha Woh bhe ek Shiv Mandir tha.. or ye sach h iska proof bhe h..

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बेबाक लिखा है आपने....बहुत बहुत बधाई भाई साहब आपको

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इश्क़ का रूहानी सफ़र एपिसोड ,3 'Ishq kaa Ruhaani safar-ek love story' Episode 3 तुम से मेरी पहली मुलाकात मैं भला कैसे भूल सकता हूँ आज भी मेरे जहन में हमारी वो पहली मुलाकात ज्यो के त्यों ताजा है!  जब मैने तुम को पहली बार देखा तो तुम्हे देखकर मेरा दिल धक से रुक सा गया, कसौली में December की गुलाबी सर्दियों थी,  जब मेने तुम्हे पहली बार देखा था, और मै एकटक बिना पलकें जपकाये तुम्हें देखता ही गया,यह रुई सी बर्फ की बौछारे,मुझे किसी गुलों की बारिश सी लग रही थी और ऐसा लगा मानो मैं किसी अलग ही दुनियां में आ गया हूँ! ये बर्फ की चादरे ओड के खड़े देवदार और चीड़ के पौधे मानो मुझे चिड़ा रहे हो,! और तुम मुझे एकदम किसी जन्नत की परी सी लग रही थी गुटनो तक फैला लंबा लीबाद! कंधो पर बिखरे खुले रश्मी बाल सिर पर ऊन की काली टोपी तुम्हे ऒर भी खूबसूरत बना रहा था!   तुम्हारी लंबी भौहे और खूबसूरत नीली आँखे और जब तुम हँसती तो बर्फ से सुर्ख हुऐ तुम्हारे लालगुलाबी गाल  उस बर्फ़ीली शाम की  खूबसूरती में चार चाँद लगा जाते! सच्च पुछो तो मुझे तुम्हारी खूबसूरती के आगे यह हिमाचल  ...

Happy new year Resolution

          H appy new year 2k18 resolution दोस्तो आप सब को नये साल 2018 की ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं,  दोस्तो जब भी नया साल आता है तो हम अपने आप से कोई ने कोई वादा यानी संकल्प करते है। आज में आपको बताउंगा 5 खास संकल्प जिस से आपके जीवन मे साल भर पॉजिटिव vibes रहेगी!  कोशिस करियेगा की पूरे या फिर इन मे से कोई एक संकल्प अपने आप से जरूर करेगे! 1.मैं किसी को हर्ट/आहत नही करूँगा दोस्तो जाने अनजाने हम कई बार लोगो की भावनाओं को आहत कर देते है, जो कि अगले के लिये काफी तकलीफदेह होता है! अगर गलती से अगली बार ऐसा हो जाये तो उसे सॉरी बोलना ना भूले  तो अब अपने आप से वादा करे कि होती कोसिस मैं किसी की फीलिंग Hurt नही करूँगा! 2, मैं हर काम का टाइम फिक्स करूँगा, फिज्जुल में समय बर्बाद नही करूँगा! दोस्तो हमारे हर काम के लिये एक समय यानी time perioad होना चाहिए! किसी भी काम को नियत समय से ज्यादा समय देना समय की बर्बादी है! अपने आप से वादा करे कि 1 जनवरी 2018 से समय की बर्बादी नही करँगे! 3.गरीब और जरूरतमंद की मदद करूँगा! दोस्तो हमारे...
Ishq kaa Ruhaani safar-Ek love story  Episode-5 उस दिन सुबह से ही झिलमिल बारिश हो  हो रही थी , मैं सुबह तैयार होकर अपने पूरे दोस्तों के काफ़िले से अलग ही निकल पड़ा उसी जगह जहां मैने उस लड़की को देखा था! जिस ने मेरी रातो की नींद और दिन का चैन छीन रखा था। में पूरे दिन देवदार ओर चीड़ के पौधों को गुरता रहा। और आने जाने वालों को उम्मीद भारी निगाहो से देखता रहा पर जिसका का मुझे इतंज़ार था वो नही आयी! मै मन ही मन अपने आप को कोसने लगा ! बेटा देव पहली बार कोई लड़की तुझे पसंद और अब वो ही गायब हो गई! वाह! क्या किस्मत पायी हैं तूने! तभी किसी ने मेरे कंधे पर जोर से हाथ दे मारा! कहा गुम हो देव साब?? समीर ने तंज कसते हुए कहा , न नही कही भी तो नही बस यूं ही टहल रहा हूं! मैने थोड़ा असहज होते हुए कहा! चल चलते है Sunset point ! समीर ने मुझे खींचते हुए कहा! मेरा मन तो नही था लेकिन फिर भी ना जाने क्यों में समीर के साथ निकल पड़ा! कसौली की हरियाली शाम के समय मे और ज्यादा खिली हुई सी लग रही थी, हम दोनों पैदल ही निकल पड़े sunset point कसौली की खूबसूरत पहाडो की गोद व में बसा sunset point...