सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Philoshopy of Life! Part 1

दोस्तो स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में,दोस्तो आज में आपको बताऊंगा की एक positive life के टिप्स और इसी तरह के Philoshopical विचार जानने के लिये विजिट करते रहे मेरा ब्लॉग पेज  और मुझसे जुड़े यूट्यूब से मेरा यूट्यूब चैनल है "philoshopical world" आप इस चैनल को यूट्यूब पर सर्च करे https://www.youtube.com/channel/UCPYYW3Hd3pTt4JnoPUCrElA  और suscribe जरूर करे
दोस्तो ज़िंदगी से अनमोल गिफ़्ट कुछ नही हो सकता, अगर ज़िन्दगी खुशनुमा और हैल्थी हो तो क्या कहने ! यह तो सोने में सुहागा है। इंसान परमात्मा की सबसे प्यारी रचना है , यह सबसे अक्लमंद ,सुंदर रचना है परमात्मा की!
लेकिन आज की इस भागदौड़ की ज़िंदगी मे ऐसा लगता है मानो सब कुछ रटा रटाया सा हो रहा है और ज़िन्दगी इतनी रफ्तार से भाग रही है कि हमे अपने आप के वजूद का अहसास तक नही हो रहा, हम तो बस किसी मशीन की तरह काम किये जा रहे है दिन रात ! क्या यही ज़िन्दगी है ?? नही बिल्कुल नही !
जीवन मे सबसे ज्यादा जरूरी है, ज़िंदा हो तो ज़िंदा होने का अहसास होना, तब ही आप ज़िंदगी के गणित को समझ सकते हो ,अन्यथा यह जीवन आपको बेकार ही लगेगा जिसके जिम्मेदार सिर्फ आप है ! आप का कर्म ही आपके साथ होने वाले अच्छे बुरे का जिम्मेदार है, ज़िंदगी की philosophy तो यही कहती है! आप तो बस अच्छा कर्म करते जाओ बाकी सब अपने आप ही होगा ! जैसा कि भागवत गीता में भी कर्म की विस्तृत व्याख्या की गई है वो हमारे वास्तविक जीवन मे बिल्कुल सही और सटीक साबित होती है,
अब एक सवाल आपके मन मे जरूर उठता होगा, कि कोनसे और कैसे कर्म व्यक्ति को करने चाहिए ? जिनको की उच्चतम कोटी का माना जा सकता है!
इसका कोई मनोवैज्ञानिक नही सीधा साधा सा जबाब है, वह कर्म जो आपको अपने स्पष्ट लक्ष्य की और अग्रेषित करे, जीवन मे कोई भटकाव ना लाये वो कर्म ही उत्तम है । हर व्यक्ति का अपने जीवन में एक महान ultimate लक्ष्य होना ही चाहिए, बिना लक्ष्य के जीवन व्यर्थ है ,बेकार है । जहाँ आप को जाना है और आप को उस जगह का पता ही मालूम नही है तो आपका भटकना तो तय है। और अगर आपको पता मालूम हो तो, आप का अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है! और इसी का नाम जीवन है ,प्रचीन भारतवर्ष में ऋषि मुनियों ने वेदों और पुराणों में इस विषय पर बहुत कुछ लिखा है,जिस के बारे मे, मैं अपने आने वाले ब्लोग्स में जरूर लिखूँगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Advocate Bajrang Singh Rajasthan High Court Jodhpur , Rajasthan

एडवोकेट बजरंग सिंह राठौड़ वर्तमान में राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर राजस्थान में वकालत करते हैं, वकील साहब जोधपुर रहते हैं लेकिन मूलतः ग्रामीण परिवेश से है आप जोधपुर के पास स्थित खांगटा गाँव से है , आप एक यंग जोशीले और काफी होशियार वकील है।                 एडवोकेट बजरंग सिंह राठौड़                        (राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर) वकील साहब फौजदारी, सिविल, और पारिवारिक मामले लेते है , लेकिन फैमिली कोर्ट, और फौजदारी मामलों में आपको अच्छी पकड़ है या यूं कहें आप इनके एक्सपर्ट हैं तो अतिशयोक्ति नही होगी।                Advocate Bajrang singh Rathore        ( Rajasthan highcourt jodhpur,rajasthan) आपकी को वकालत करते हुए अभी ज्यादा वक्त नही हुआ है लेकिन फिर भी आप ने बहुत कम समय में ही अच्छा नाम कमाया है और कई मुकदमो में जीत हासिल की है, वकील साहब की खाश बात यह है कि जो भी व्यक्ति इनके पास अपनी समस्या लेकर ज...
Ishq kaa Ruhaani safar-Ek love story  Episode-5 उस दिन सुबह से ही झिलमिल बारिश हो  हो रही थी , मैं सुबह तैयार होकर अपने पूरे दोस्तों के काफ़िले से अलग ही निकल पड़ा उसी जगह जहां मैने उस लड़की को देखा था! जिस ने मेरी रातो की नींद और दिन का चैन छीन रखा था। में पूरे दिन देवदार ओर चीड़ के पौधों को गुरता रहा। और आने जाने वालों को उम्मीद भारी निगाहो से देखता रहा पर जिसका का मुझे इतंज़ार था वो नही आयी! मै मन ही मन अपने आप को कोसने लगा ! बेटा देव पहली बार कोई लड़की तुझे पसंद और अब वो ही गायब हो गई! वाह! क्या किस्मत पायी हैं तूने! तभी किसी ने मेरे कंधे पर जोर से हाथ दे मारा! कहा गुम हो देव साब?? समीर ने तंज कसते हुए कहा , न नही कही भी तो नही बस यूं ही टहल रहा हूं! मैने थोड़ा असहज होते हुए कहा! चल चलते है Sunset point ! समीर ने मुझे खींचते हुए कहा! मेरा मन तो नही था लेकिन फिर भी ना जाने क्यों में समीर के साथ निकल पड़ा! कसौली की हरियाली शाम के समय मे और ज्यादा खिली हुई सी लग रही थी, हम दोनों पैदल ही निकल पड़े sunset point कसौली की खूबसूरत पहाडो की गोद व में बसा sunset point...

हमारी सभ्यता और आधुनिक विज्ञान (Our civilization and modern science)

हमारा भारत देश प्राचीन काल से ही अपनी महान सभ्यता और अपनी वभैवशाली संस्कृति के कारण दुनियां भर में विश्वगुरु के रूप में जाना जाता रहा है.. इस भारत भूमि ने दुनिया को योग,तप, जप ...