सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ishq kaa Ruhaani safar ek love story Episode 4

Ishq kaa Ruhaani safar ek love story


Ishq kaa Ruhaani safar ek love story Episode 4



Story Continue from Episode 3 , now Episode 4

उस शाम मैं पूरी रात करवटे बदलता रहा, 
मेरे दिल और दिमाग अजीब सी कसमकस में थे! 
मन मे उठ रहे सवालो का बवण्डर थमने का नाम ही नही ले रहा था...!
आखिरकार मैं पलंग से उठा और अपनी हैंड वॉच की ओर देखा तो ,घड़ी की सुईया रात की 2 बजने की ओर दौड़ रही थी! 

मुझे यह रात आज कुछ लंबी लगने लगी थी और,
मुझे अब बेसब्री से सुबह होना का इंतजार था..
मै किसी भी तरह आंखे बंद कर के सो गया! 

सुबह एक मोटी आवाज़ ने मेरे कानों में कोलाहल मचा रखा था!
जब मैने अलसाई आधी खुली आंखों को जबरदस्ती खोल के देखा तो
 समीर हाथ मे पानी का जग लिये मेरे ऊपर डालने की धमकी दे रहा था!  
मैने आँखे मलते हुऐ घडी की तरफ देखा

 सुबह के 7 बजकर 9 मिनेट होने को थे! मैने समीर के ऊपर खीजते हुऐ कहा था
कब से पानी डाल दूंगा पानी डाल दूंगा की धमकी दे रहा है अच्छा होता पानी डाल दिया होता तो थोड़ा जल्दी उठ जाता !

मैं रजाई फेंक के उठ खड़ा हुआ, समीर मुझे संदहे भारी नज़रो से देखे हुऐ बोला था 
वाह भाई नेकी कर और कुएं में डाल!
कमाल है भलाई का तो जमाना ही नही है!

समीर मेरा एकमात्र ऐसा मित्र है जो हमेसा हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़ा रहता है, चाहे मैं गलत ही क्यों ना हूँ, 
लेकिन ऐसा नही है कि वो मुझे सच्च से रूबरू नही करवाता , बेशक वो करवाता है
, जब मै कभी गलत होता हूँ तो, एक वोही तो है जो मेरी गलती मेरे मुँह पर बोलता है, 
हालांकि यह बात अलग है कि 
फिर भी साथ तो मेरा ही देगा! हम दोनों लंगोटिया यार तो नही है
 पर फिर भी ऐसा लगता है हम दोनों लंगोटिया यार से कही बडकर हैं

अक्सर हमारी दोस्ती की तुलना लोग कृष्ण सुदामा की दोस्ती से कर लेते है!


Episodes 4 का वीडियो यहाँ देखे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Advocate Bajrang Singh Rajasthan High Court Jodhpur , Rajasthan

एडवोकेट बजरंग सिंह राठौड़ वर्तमान में राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर राजस्थान में वकालत करते हैं, वकील साहब जोधपुर रहते हैं लेकिन मूलतः ग्रामीण परिवेश से है आप जोधपुर के पास स्थित खांगटा गाँव से है , आप एक यंग जोशीले और काफी होशियार वकील है।                 एडवोकेट बजरंग सिंह राठौड़                        (राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर) वकील साहब फौजदारी, सिविल, और पारिवारिक मामले लेते है , लेकिन फैमिली कोर्ट, और फौजदारी मामलों में आपको अच्छी पकड़ है या यूं कहें आप इनके एक्सपर्ट हैं तो अतिशयोक्ति नही होगी।                Advocate Bajrang singh Rathore        ( Rajasthan highcourt jodhpur,rajasthan) आपकी को वकालत करते हुए अभी ज्यादा वक्त नही हुआ है लेकिन फिर भी आप ने बहुत कम समय में ही अच्छा नाम कमाया है और कई मुकदमो में जीत हासिल की है, वकील साहब की खाश बात यह है कि जो भी व्यक्ति इनके पास अपनी समस्या लेकर ज...
Ishq kaa Ruhaani safar-Ek love story  Episode-5 उस दिन सुबह से ही झिलमिल बारिश हो  हो रही थी , मैं सुबह तैयार होकर अपने पूरे दोस्तों के काफ़िले से अलग ही निकल पड़ा उसी जगह जहां मैने उस लड़की को देखा था! जिस ने मेरी रातो की नींद और दिन का चैन छीन रखा था। में पूरे दिन देवदार ओर चीड़ के पौधों को गुरता रहा। और आने जाने वालों को उम्मीद भारी निगाहो से देखता रहा पर जिसका का मुझे इतंज़ार था वो नही आयी! मै मन ही मन अपने आप को कोसने लगा ! बेटा देव पहली बार कोई लड़की तुझे पसंद और अब वो ही गायब हो गई! वाह! क्या किस्मत पायी हैं तूने! तभी किसी ने मेरे कंधे पर जोर से हाथ दे मारा! कहा गुम हो देव साब?? समीर ने तंज कसते हुए कहा , न नही कही भी तो नही बस यूं ही टहल रहा हूं! मैने थोड़ा असहज होते हुए कहा! चल चलते है Sunset point ! समीर ने मुझे खींचते हुए कहा! मेरा मन तो नही था लेकिन फिर भी ना जाने क्यों में समीर के साथ निकल पड़ा! कसौली की हरियाली शाम के समय मे और ज्यादा खिली हुई सी लग रही थी, हम दोनों पैदल ही निकल पड़े sunset point कसौली की खूबसूरत पहाडो की गोद व में बसा sunset point...

हमारी सभ्यता और आधुनिक विज्ञान (Our civilization and modern science)

हमारा भारत देश प्राचीन काल से ही अपनी महान सभ्यता और अपनी वभैवशाली संस्कृति के कारण दुनियां भर में विश्वगुरु के रूप में जाना जाता रहा है.. इस भारत भूमि ने दुनिया को योग,तप, जप ...