सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैं हिंदी हूँ!

जितनी विशाल उन्नत और गौरवशाली हमारी संस्कृती है, उतना ही उन्नत हमारा हिंदी साहित्य हैं! अगर ऐसा कहा जाये की दुनियां कि सबसे खुबसूरत भाषा हिंदी हैं,तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नही होगी ! नि:संदहे हैं भी।
एक भाषा की खुबसूरत का पता उसके काव्ये साहित्य से चलता हैं, कविता अपने आप में भाषा की खुबसूरती को बयां करती है! कविता भाषा की जान होती है! हिंदी का उद्भव तो संस्कृत से हुआ ,परंतु हिंदी कविता का उद्भव तो कई native / रोजमर्रा की जिंदगी में बोले जाने वाली भाषाओं को मिला कर हुआ उदहारण के लिये उर्दू, ब्रज,राजस्थानी,भोजपुरी इत्यादी! इस कारण हिंदी कविता की खुबसूरती में चारचांद लग गए!
हिंदी कविता की सबसे शानदार बात तो ये है कि हिंदी कविता में जितने इमोशन्स है उतने किसी और भाषा में नही होंगे!
हिंदी कविता व्यक्ति के आन्तरिक भावो को बेखूबी उजागर करती हैं! इसमें हास्ये है, इसमें कृदन है,इसमें जोश है, और हर प्रकार की मानविय भावो को बेखूबी प्रकट करने की समता है! इसके बहुत सारे उदारण हमारे सामने है। कबीर,रसखान,जायसी,दादू,मीरा,बच्चन,निराला और भी बहुत....!
मै इस बात को बड़े अदब और शान से मानता हूं कि में एक हिंदी हूँ ! मुझे अपनी भाषा पर नाज है। लेकिन बड़े दुःख की बात तो यह है कि आजकल हम मॉर्डन होने के चक्कर में अपनी भाषा को खत्म कर रहे हैं! और साथ ही साथ अपने काव्ये को भी ! में इस बात को मानता हूँ की बदलते वक्त के साथ हमे बदलना चाहिए पर अपनी संस्कृतिक धरोहर के साथ ,इसके बिना नही ।क्योकि हिंदी हमारी पहचान है। और अगर हम ने अपनी पहचान को ही खो दिया तो हमारा कोई अस्तिवे ही नही बचेगा !
किसी हिंदी के बहुत जाने माने लेखक भारतेंदु हरिशचंद्र  ने कहा था।
।।"निज भाषा उनत्ति अह , सब उनत्ति को मूल  ।।
।। बिन निज भाषा ज्ञान के मिटे ना हिये को शूल" ।।
अर्थात अपनी भाषा से ही इंसान की तरक्की संभव है! हिंदी की लोकप्रियता का अंदाजा हम इस बात से ही लगा सकते है कि विश्व में 50 मिलियन हिंदी भासी लोग है जो अपनी राजमर्रा की जिंदगी में हिंदी का प्रयोग करते है ,और बहुत सारे विदेसी भी हिंदी और संस्कृत सीखने भारत आते है, हिंदी और संस्कृत साहित्य अपने आप में बहुत विशाल और उत्तम ज्ञान का सागर है जिसमे जितना गहरा गोता लगाये, उतना ही खोते जाते है! उसमें डूबते जाते है,
 हिंदी हमारी कवेल मातृभाषा ही नही अपनी पहचान भी है! इसे बचाने की कोशिश करना हम सब का कर्त्तव्य है।



टिप्पणियाँ

  1. well said brother khete h na bhasa se he sanskriti h bhasa nhi toh sanskriti nhi

    जवाब देंहटाएं
  2. बिलकुल आप से agree हैं। बहुत खूबसूरती से लिखा
    Thanks sir

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इश्क़ का रूहानी सफ़र एपिसोड ,3 'Ishq kaa Ruhaani safar-ek love story' Episode 3 तुम से मेरी पहली मुलाकात मैं भला कैसे भूल सकता हूँ आज भी मेरे जहन में हमारी वो पहली मुलाकात ज्यो के त्यों ताजा है!  जब मैने तुम को पहली बार देखा तो तुम्हे देखकर मेरा दिल धक से रुक सा गया, कसौली में December की गुलाबी सर्दियों थी,  जब मेने तुम्हे पहली बार देखा था, और मै एकटक बिना पलकें जपकाये तुम्हें देखता ही गया,यह रुई सी बर्फ की बौछारे,मुझे किसी गुलों की बारिश सी लग रही थी और ऐसा लगा मानो मैं किसी अलग ही दुनियां में आ गया हूँ! ये बर्फ की चादरे ओड के खड़े देवदार और चीड़ के पौधे मानो मुझे चिड़ा रहे हो,! और तुम मुझे एकदम किसी जन्नत की परी सी लग रही थी गुटनो तक फैला लंबा लीबाद! कंधो पर बिखरे खुले रश्मी बाल सिर पर ऊन की काली टोपी तुम्हे ऒर भी खूबसूरत बना रहा था!   तुम्हारी लंबी भौहे और खूबसूरत नीली आँखे और जब तुम हँसती तो बर्फ से सुर्ख हुऐ तुम्हारे लालगुलाबी गाल  उस बर्फ़ीली शाम की  खूबसूरती में चार चाँद लगा जाते! सच्च पुछो तो मुझे तुम्हारी खूबसूरती के आगे यह हिमाचल  ...

Happy new year Resolution

          H appy new year 2k18 resolution दोस्तो आप सब को नये साल 2018 की ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं,  दोस्तो जब भी नया साल आता है तो हम अपने आप से कोई ने कोई वादा यानी संकल्प करते है। आज में आपको बताउंगा 5 खास संकल्प जिस से आपके जीवन मे साल भर पॉजिटिव vibes रहेगी!  कोशिस करियेगा की पूरे या फिर इन मे से कोई एक संकल्प अपने आप से जरूर करेगे! 1.मैं किसी को हर्ट/आहत नही करूँगा दोस्तो जाने अनजाने हम कई बार लोगो की भावनाओं को आहत कर देते है, जो कि अगले के लिये काफी तकलीफदेह होता है! अगर गलती से अगली बार ऐसा हो जाये तो उसे सॉरी बोलना ना भूले  तो अब अपने आप से वादा करे कि होती कोसिस मैं किसी की फीलिंग Hurt नही करूँगा! 2, मैं हर काम का टाइम फिक्स करूँगा, फिज्जुल में समय बर्बाद नही करूँगा! दोस्तो हमारे हर काम के लिये एक समय यानी time perioad होना चाहिए! किसी भी काम को नियत समय से ज्यादा समय देना समय की बर्बादी है! अपने आप से वादा करे कि 1 जनवरी 2018 से समय की बर्बादी नही करँगे! 3.गरीब और जरूरतमंद की मदद करूँगा! दोस्तो हमारे...
Ishq kaa Ruhaani safar-Ek love story  Episode-5 उस दिन सुबह से ही झिलमिल बारिश हो  हो रही थी , मैं सुबह तैयार होकर अपने पूरे दोस्तों के काफ़िले से अलग ही निकल पड़ा उसी जगह जहां मैने उस लड़की को देखा था! जिस ने मेरी रातो की नींद और दिन का चैन छीन रखा था। में पूरे दिन देवदार ओर चीड़ के पौधों को गुरता रहा। और आने जाने वालों को उम्मीद भारी निगाहो से देखता रहा पर जिसका का मुझे इतंज़ार था वो नही आयी! मै मन ही मन अपने आप को कोसने लगा ! बेटा देव पहली बार कोई लड़की तुझे पसंद और अब वो ही गायब हो गई! वाह! क्या किस्मत पायी हैं तूने! तभी किसी ने मेरे कंधे पर जोर से हाथ दे मारा! कहा गुम हो देव साब?? समीर ने तंज कसते हुए कहा , न नही कही भी तो नही बस यूं ही टहल रहा हूं! मैने थोड़ा असहज होते हुए कहा! चल चलते है Sunset point ! समीर ने मुझे खींचते हुए कहा! मेरा मन तो नही था लेकिन फिर भी ना जाने क्यों में समीर के साथ निकल पड़ा! कसौली की हरियाली शाम के समय मे और ज्यादा खिली हुई सी लग रही थी, हम दोनों पैदल ही निकल पड़े sunset point कसौली की खूबसूरत पहाडो की गोद व में बसा sunset point...