सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरक्षण का आधार क्या है ?

भारत जैसे विशाल देश में लोकतंत्र का महत्व बहुत ज्यादा है ,यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा कि भारत की पहचान वर्तमान समय मे दुनियां का सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में होती हैं
लोकतंत्र का मतलब है "लोगो का तंत्र" लोकतंत्र तब ही लोकतंत्र हो सकता है जब आम जन की बात सुनी जाती हो ! इसके बिना ना तो लोक है ना तंत्र वो फिर "लोकतंत्र" नही "भीड़तंत्र" हो जाता हैं। और जब भीड़तंत्र हो जाता है वह लोकतंत्र नही रह सकता..। लोकतंत्र की सबसे अच्छी बात यह होती है कि जाति,धर्म ,सम्प्रदाय इत्यादी कि आधार पर भेदभाव नही होता है सभी नागरिकों को समानता का अधिकार मिला होता है यही लोकतंत्र की ब्यूटी है..लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि हमारे देश में बहुत से ऐसे कारक है जो लोकतंत्र का क्षरण कर रहे हैं यह धीरे धीरे सिस्टम को अन्दर से खोखला कर रहे है जिन में से आरक्षण भी बहुत बड़ा रोल निभा रहा हैं कुछ राजनैतिक लोग अपने फायदे और अपने वोटबैंक को बढ़ाने के लिये आरक्षण जैसी चीज़ो को बढावा देते हैं जो कि एक हैल्थी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत हानिकारक है
जहाँ एक ओर हमारा संविधान समानता और मौलिक अधिकारो की वकालत करता है ,वहीं आरक्षण जैसी व्यवस्था समानता के अधिकारो का खुला उपहास है जब संविधान ने हम सब को एकसमान माना है । तो जाती आधारित आरक्षण की आवश्कता कहाँ है ??
एक तरफ तो हमारा संविधान यह कहता है कि जाति धर्म और सम्प्रदाय के आधार पर भेदभाव नही किया जायेगा और वही दूसरी तरफ आरक्षण को जाती देखकर दिया जा रहा है आखिर यह किस हद तक सही है ??? और सोचने वाली बात तो यह है कि जिनको आरक्षण नही मिला है क्या वह सब अमीर है ?,उसकी क्या गारंटी है कि वह गरीब नही आखिर उन के बच्चों का क्या भविष्य होगा , क्या यह उनके साथ अन्याय नही है ?। दलित और महादलित जैसे शब्दो का इस्तेमाल राजनीति मे जम के होता है और स्वार्थी लोग इस भरपूर फ़ायदा भी उठाते हैं आज आरक्षण व्यवस्था को लगभग 60 साल का वक्त हो गया लेकिन इसका क्या परिणाम निकला ??? सिवाय हिंसक प्रदर्शनो के ! अगर समय रहते सरकार ने यह जातिगत आरक्षण व्यवस्था को बंद नही किया तो यह आंदोलन और प्रदर्शन ग्रहयुद्ध का रूप ले लेंगे जिसे रोकना बहुत मुश्किल होगा। सरकार को आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए। अगर आरक्षण को हटाया नही जा सकता तो जातिगत आरक्षण की बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिये । जो कि इस के वास्तविक हकदार है अगर सरकार आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करती है तो इस के बहुत से फायदे है जैसे कि  1.जाति आधारित भेदभाव काम होगा ।
2.आर्थिक प्रगति होगी
3.आर्थिकरूप से पिछड़े लोगो को आगे आकर देश हित मे कार्य करने के मौके मिलेगे
4.अमीर गरीब की खाई ख़फ़ी हद तक पटेगी
5.आर्थिक ग्रोथ रेट बढ़ेगी
6.और सच्चे अर्थ में समानता का अधिकार मिलेगा
और भी अनेक फायदे है आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के
और सबसे बड़ा फायदा इस से यह होगा कि दलित ,महादलित , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ,बैकवर्ड क्लासेज जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर के लोगो को कैटेगिरी में बाँटना नही होगा और इन के आधार पर राजनीति करने वालो की दुकानें बंद हो जायेगी लेकिन ऐसा
कोई राजनैतिक व्यक्ति कभी नही करेगा । ऐसा सिर्फ और सिर्फ जनता ही कर सकती है लेकिन एक बात तो तय है कि आरक्षण को एक ने एक दिन खत्म होना ही है। शायद तब जब यह अपनी चरम सीमा पर होगा! लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।
यह जनता को समझना हो होगा!

टिप्पणियाँ

  1. Fir jati cast jankari bhed bhaw keyo hota.fir chuya chhutkey? sc,st çast ko ghori per keyo bathane se roka jata hai keyo? Pahle y sab band hoga to aarakshan bhi band ho jaygaj jab Tak atyachar hote rahega to kaise aarakshan band hota.bren wash kar rahe hai ya blog madhem se .utpat machana chahte hai.thanks

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इश्क़ का रूहानी सफ़र एपिसोड ,3 'Ishq kaa Ruhaani safar-ek love story' Episode 3 तुम से मेरी पहली मुलाकात मैं भला कैसे भूल सकता हूँ आज भी मेरे जहन में हमारी वो पहली मुलाकात ज्यो के त्यों ताजा है!  जब मैने तुम को पहली बार देखा तो तुम्हे देखकर मेरा दिल धक से रुक सा गया, कसौली में December की गुलाबी सर्दियों थी,  जब मेने तुम्हे पहली बार देखा था, और मै एकटक बिना पलकें जपकाये तुम्हें देखता ही गया,यह रुई सी बर्फ की बौछारे,मुझे किसी गुलों की बारिश सी लग रही थी और ऐसा लगा मानो मैं किसी अलग ही दुनियां में आ गया हूँ! ये बर्फ की चादरे ओड के खड़े देवदार और चीड़ के पौधे मानो मुझे चिड़ा रहे हो,! और तुम मुझे एकदम किसी जन्नत की परी सी लग रही थी गुटनो तक फैला लंबा लीबाद! कंधो पर बिखरे खुले रश्मी बाल सिर पर ऊन की काली टोपी तुम्हे ऒर भी खूबसूरत बना रहा था!   तुम्हारी लंबी भौहे और खूबसूरत नीली आँखे और जब तुम हँसती तो बर्फ से सुर्ख हुऐ तुम्हारे लालगुलाबी गाल  उस बर्फ़ीली शाम की  खूबसूरती में चार चाँद लगा जाते! सच्च पुछो तो मुझे तुम्हारी खूबसूरती के आगे यह हिमाचल  ...

Happy new year Resolution

          H appy new year 2k18 resolution दोस्तो आप सब को नये साल 2018 की ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं,  दोस्तो जब भी नया साल आता है तो हम अपने आप से कोई ने कोई वादा यानी संकल्प करते है। आज में आपको बताउंगा 5 खास संकल्प जिस से आपके जीवन मे साल भर पॉजिटिव vibes रहेगी!  कोशिस करियेगा की पूरे या फिर इन मे से कोई एक संकल्प अपने आप से जरूर करेगे! 1.मैं किसी को हर्ट/आहत नही करूँगा दोस्तो जाने अनजाने हम कई बार लोगो की भावनाओं को आहत कर देते है, जो कि अगले के लिये काफी तकलीफदेह होता है! अगर गलती से अगली बार ऐसा हो जाये तो उसे सॉरी बोलना ना भूले  तो अब अपने आप से वादा करे कि होती कोसिस मैं किसी की फीलिंग Hurt नही करूँगा! 2, मैं हर काम का टाइम फिक्स करूँगा, फिज्जुल में समय बर्बाद नही करूँगा! दोस्तो हमारे हर काम के लिये एक समय यानी time perioad होना चाहिए! किसी भी काम को नियत समय से ज्यादा समय देना समय की बर्बादी है! अपने आप से वादा करे कि 1 जनवरी 2018 से समय की बर्बादी नही करँगे! 3.गरीब और जरूरतमंद की मदद करूँगा! दोस्तो हमारे...
Ishq kaa Ruhaani safar-Ek love story  Episode-5 उस दिन सुबह से ही झिलमिल बारिश हो  हो रही थी , मैं सुबह तैयार होकर अपने पूरे दोस्तों के काफ़िले से अलग ही निकल पड़ा उसी जगह जहां मैने उस लड़की को देखा था! जिस ने मेरी रातो की नींद और दिन का चैन छीन रखा था। में पूरे दिन देवदार ओर चीड़ के पौधों को गुरता रहा। और आने जाने वालों को उम्मीद भारी निगाहो से देखता रहा पर जिसका का मुझे इतंज़ार था वो नही आयी! मै मन ही मन अपने आप को कोसने लगा ! बेटा देव पहली बार कोई लड़की तुझे पसंद और अब वो ही गायब हो गई! वाह! क्या किस्मत पायी हैं तूने! तभी किसी ने मेरे कंधे पर जोर से हाथ दे मारा! कहा गुम हो देव साब?? समीर ने तंज कसते हुए कहा , न नही कही भी तो नही बस यूं ही टहल रहा हूं! मैने थोड़ा असहज होते हुए कहा! चल चलते है Sunset point ! समीर ने मुझे खींचते हुए कहा! मेरा मन तो नही था लेकिन फिर भी ना जाने क्यों में समीर के साथ निकल पड़ा! कसौली की हरियाली शाम के समय मे और ज्यादा खिली हुई सी लग रही थी, हम दोनों पैदल ही निकल पड़े sunset point कसौली की खूबसूरत पहाडो की गोद व में बसा sunset point...