सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

What is Brain washing? ब्रेन वाशिंग क्या है!

                What is Brain washing?                     ब्रेन वाशिंग से कैसे बचें? नमस्कार दोस्तो आज मै आपको बहुत ही important topic Brian washing के बारे में बहुत शानदार जानकारी दे रहा हूं थोड़ा ध्यान से पढे! दोस्तों क्या आप जानते है...? हर दिन आपकी brain washing होती है ! जी हां आप ने बिल्कुल सही सुना..! आज हम बात करँगे की कैसे हर वक्त आप  अपनी ब्रेन वाशिंग करवा रहे है! इसे से पहले की हम और  आगे बड़े  इस topic को लेकर... आपको यह जानना  बहुत जरूरी है कि ब्रेन washing होती क्या है? दोस्तो ब्रेन washing का सिंपल शब्दो मे बोलू तो इसका मतलब है...आपके दिमाग को पढ़ना..! और उसमें अपनी इच्छा अनुसार बदलाव करना। जो आप खुशी खुशी accept कर ले! It's call Brain washing! अब आप कहेंगे कि फिर तो मेरी ब्रेन वाशिंग हुई ही नही कभी ! जी नही आपकी ब्रेन वाशिंग हुई है वो भी एक बार नही ,दो बार नही .... बल्कि हज़ारो बार! दोस्तो क्या आप ने कभी सोचा है ?? TV पर आने वाला एक  ads .. एक ...

Bijali mahadev temple.. Mysteries temple

Bijali mahadev temple Himachal Pardesh नमस्कार दोस्तो एकबार फिर स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग्स्पॉट ओर यूट्यूब चैनल फिलोशोपिकाल वर्ल्ड में! और में हूं आपका होस्ट और दोस्त राज राठौड़,(बजरंग राठौड़) दोस्तो फिलोशोपिकाल वर्ल्ड ट्रेवल डायरी प्रोजेक्ट तहत आज हम आपको ले चलते कुल्लु हिमाचल प्रदेश के बिजली महादेव के दर्शन के लिये! कुल्लू शहर में वयास और पार्वती नदी के संगम के पास ही ऊंचे पर्वत के ऊपर स्थित है बिजली महादेव का प्राचीन मंदिर है। जिस स्थान पर मंदिर है वहां शिवलिंग पर हर बारह साल में भयंकर आकाशीय बिजली गिरती है। बिजली गिरने से मंदिर का शिवलिंग खंडित हो जाता है। यहां के पुजारी खंडित शिवलिंग के टुकड़े एकत्रित कर मक्खन के साथ इसे जोड़ देते हैं। कुछ ही माह बाद शिवलिंग एक ठोस रूप में परिवर्तित हो जाते हैं।  इस शिवलिंग पर हर बारह साल में एक बार बिजली क्यों गिरती है और इस जगह का नाम कुल्लू कैसे पड़ा इसके पीछे एक पौराणिक कथा है  यहां कुलान्त नामक दैत्य रहता था। दैत्य कुल्लू के पास की नागणधार से अजगर का रूप धारण कर मंडी की घोग्घरधार से होता हुआ लाहौल स्पीति से मथाण गांव आ गय...

Kridu Temple Rajasthan..

            राजस्थान का मिनी खुजराहों "किराडू"   राजस्थान के बाड़मेर जिले में  स्थित है किराडू ,किराडू अपने मंदिरों कि शिल्प कला के लिया विख्यात है। इन मंदिरों का निर्माण 11  वि शताब्दी में हुआ था।  किराडू को राजस्थान का खजुराहों भी कहा जाता है।  इन प्राचीन मंदिरों को देखकर ऐसा लगता है मानो शिल्प और सौंदर्य की यह चरम सीमा हो पत्थरों पर बनी कलाकृतियां अपनी अद्भुत और बेमिसाल अतीत की कहानियां बेखूबी कहती नजर आती हैं। यह स्थान रहस्यमय तरीके से पिछले 900 सालों से वीरान है और आज भी यहाँ पर दिन में कुछ चहल – पहल रहती है पर शाम होते ही यह जगह फिर से वीरानपन आगोश में खो जाती है,  सूर्यास्त के बाद यहाँ पर कोई भी नहीं रुकता है। एक वक्त में यह किराडू शहर  सुख सुविधाओं से युक्त शहर था।  और दूसरे प्रदेशों के लोग यहाँ पर व्यपार करने आते थे। पर कहते हैं इस शहर पर एक साधु का श्राप लगा हुआ है। करीब 900साल पहले परमार राजवंश यहां राज करता था। उन दिनों इस शहर में एक ज्ञानी साधुओ की टोली  आई थी यहां पर कुछ दिन बिताने के ...

पद्मावती फ़िल्म विवाद

सेंसर बोर्ड ने भारी कॉन्ट्रवर्सी को देखते हुए फ़िल्म पद्मावती का नाम पद्मावत रख दिया है , लेकिन फिर भी राजपूत समाज मे फ़िल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नही ले रहा... केन्द्रीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को रिलीज़ करने की डेट भी घोषित कर दि है इसकी रिलीज की नई रिलीज डेट है 25 जनवरी 2018 को रखा है, लेकिन वही राजपूत समाज फ़िल्म की रिलीज रोकने के स्टैंड पर कायम है! देखने वाली बात यह हैं ,आखिर फ़िल्म रिलीज होती है या नही! और अगर फ़िल्म रिलीज़ होती है तो  viwers को सेफ्टी सिक्योरटी की गारंटी को देंगा ?? यह भी बेहद अहम सवाल हैं । दोस्तों फिल्मे एक entertainment का जरिया होती है,  जब लोग अपने काम से बोर हो जाते है , तब फ़िल्म देखकर अपनी बोरियत मिटाते है! लेकिन जब फिल्म्स ही किसी हिस्टोरिकल इवेंट्स को गलत तरीके से दिखाती है तो ,निहायती दुर्भाग्ययेपूर्ण है, लोग फ़िल्म entertainment के लिये देखने आते है ने की ,अपनी भावना आहत करने के लिये! फ़िल्म मेकर्स यह जितना जल्दी समझ ले उतना अच्छा है। कभी कभार कुछ फ़िल्म मेकर्स अपनी फिल्म का permotion करने के लिये फिल्म्स को जान बूझ कर कॉन्ट्रवर...

ॐ बन्ना चोटिला, om banna saa, bullet baba of India

               ॐ बन्ना चोटिला, पाली ,राजस्थान हमारे हिन्दू धर्म मे बहुत से तीज त्यहोर प्रचलित है, और साथ ही साथ प्रचलित है यहाँ के लोगदेवता जो लोग के आस्था के प्रतीक हैं !  आज हम आपको फिलोशोपिकाल वर्ल्ड ट्रेवल प्रोजेक्ट तहत एक ऐसे ही प्रशिद्ध लोग देवता के बारे में बातयंगे जिन्हें ओम बन्ना सा के नाम से जाना जाता है                                    ॐ बन्ना का चित्र इनके बारे में कहा जाता है ओम सिंह राठौड़ पाली शहर में  स्थित चोटिला गांव के ठाकुर जोग सिंह जी राठौड़ के पुत्र थे,  1988  बुलेट मोटर साईकिल पर जाते हुए में एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया  कहा जाता है कि ओम सिंह राठौड़ की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के  बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही के तहत उनकी  मोटर साईकिल को थाने लाकर बंद कर दिया लेकिन दूसरे दिन सुबह ही थाने से मोटर साईकिल गायब हो गई और तलाश करने पर मोटर साईकिल उसी दुर्घटना स्थल पर ही पाई गई। मान...

गणेश मंदिर रातानाडा, जोधपुर

जोधपुर के रातानाडा में स्थित सिद्ध गणेश मंदिर...जोधपुर वासियो के गहरे आस्था का केंद्र है! यह मंदिर एक ऊंची पहाडी पर स्थित है,  इस मन्दिर में दर्शनार्थ जाने के लिए दो रास्ते हैं। इनमें एक रास्ता छोटा है और इस पर सीढ़ियां चढ़कर पहुंचा जा सकता है। दूसरा रास्ता लंबा है, लेकिन यहां आप वाहन की मदद से दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर भूतल से लगभग 108 फीट की ऊंचाई पर स्थित है जहाँ से पूरे जोधपुर का सुंदर विहंगम दृश्य दिखाई देता है! वीडियो यहाँ देखे दोस्तो अगर आपको हमारा यह एपिसोड पसन्द आया है तो अपना support दिखाने के लिये वीडियो को लाइक और   चैनल को subscribe करना ना भूले.

Happy new year Resolution

          H appy new year 2k18 resolution दोस्तो आप सब को नये साल 2018 की ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं,  दोस्तो जब भी नया साल आता है तो हम अपने आप से कोई ने कोई वादा यानी संकल्प करते है। आज में आपको बताउंगा 5 खास संकल्प जिस से आपके जीवन मे साल भर पॉजिटिव vibes रहेगी!  कोशिस करियेगा की पूरे या फिर इन मे से कोई एक संकल्प अपने आप से जरूर करेगे! 1.मैं किसी को हर्ट/आहत नही करूँगा दोस्तो जाने अनजाने हम कई बार लोगो की भावनाओं को आहत कर देते है, जो कि अगले के लिये काफी तकलीफदेह होता है! अगर गलती से अगली बार ऐसा हो जाये तो उसे सॉरी बोलना ना भूले  तो अब अपने आप से वादा करे कि होती कोसिस मैं किसी की फीलिंग Hurt नही करूँगा! 2, मैं हर काम का टाइम फिक्स करूँगा, फिज्जुल में समय बर्बाद नही करूँगा! दोस्तो हमारे हर काम के लिये एक समय यानी time perioad होना चाहिए! किसी भी काम को नियत समय से ज्यादा समय देना समय की बर्बादी है! अपने आप से वादा करे कि 1 जनवरी 2018 से समय की बर्बादी नही करँगे! 3.गरीब और जरूरतमंद की मदद करूँगा! दोस्तो हमारे...
Ishq kaa Ruhaani safar-Ek love story  Episode-5 उस दिन सुबह से ही झिलमिल बारिश हो  हो रही थी , मैं सुबह तैयार होकर अपने पूरे दोस्तों के काफ़िले से अलग ही निकल पड़ा उसी जगह जहां मैने उस लड़की को देखा था! जिस ने मेरी रातो की नींद और दिन का चैन छीन रखा था। में पूरे दिन देवदार ओर चीड़ के पौधों को गुरता रहा। और आने जाने वालों को उम्मीद भारी निगाहो से देखता रहा पर जिसका का मुझे इतंज़ार था वो नही आयी! मै मन ही मन अपने आप को कोसने लगा ! बेटा देव पहली बार कोई लड़की तुझे पसंद और अब वो ही गायब हो गई! वाह! क्या किस्मत पायी हैं तूने! तभी किसी ने मेरे कंधे पर जोर से हाथ दे मारा! कहा गुम हो देव साब?? समीर ने तंज कसते हुए कहा , न नही कही भी तो नही बस यूं ही टहल रहा हूं! मैने थोड़ा असहज होते हुए कहा! चल चलते है Sunset point ! समीर ने मुझे खींचते हुए कहा! मेरा मन तो नही था लेकिन फिर भी ना जाने क्यों में समीर के साथ निकल पड़ा! कसौली की हरियाली शाम के समय मे और ज्यादा खिली हुई सी लग रही थी, हम दोनों पैदल ही निकल पड़े sunset point कसौली की खूबसूरत पहाडो की गोद व में बसा sunset point...

Ishq kaa Ruhaani safar ek love story Episode 4

Ishq kaa Ruhaani safar ek love story Ishq kaa Ruhaani safar ek love story Episode 4 Story Continue from Episode 3 , now Episode 4 उस शाम मैं पूरी रात करवटे बदलता रहा,  मेरे दिल और दिमाग अजीब सी कसमकस में थे!  मन मे उठ रहे सवालो का बवण्डर थमने का नाम ही नही ले रहा था...! आखिरकार मैं पलंग से उठा और अपनी हैंड वॉच की ओर देखा तो ,घड़ी की सुईया रात की 2 बजने की ओर दौड़ रही थी!  मुझे यह रात आज कुछ लंबी लगने लगी थी और, मुझे अब बेसब्री से सुबह होना का इंतजार था.. मै किसी भी तरह आंखे बंद कर के सो गया!  सुबह एक मोटी आवाज़ ने मेरे कानों में कोलाहल मचा रखा था! जब मैने अलसाई आधी खुली आंखों को जबरदस्ती खोल के देखा तो  समीर हाथ मे पानी का जग लिये मेरे ऊपर डालने की धमकी दे रहा था!   मैने आँखे मलते हुऐ घडी की तरफ देखा  सुबह के 7 बजकर 9 मिनेट होने को थे! मैने समीर के ऊपर खीजते हुऐ कहा था कब से पानी डाल दूंगा पानी डाल दूंगा की धमकी दे रहा है अच्छा होता पानी डाल दिया होता तो थोड़ा जल्दी उठ जाता ! मैं रजाई फेंक के उठ खड़ा हुआ, समीर मुझे संदहे भारी...

भैसाद माता मंदिर खेरजला जोधपुर राजस्थान

Philosophical world travel diary project presentation..                        भैसाद माता मंदिर  खेजडला, राजस्थान                            मंदिर प्रवेश द्वार भैसाद माता का मंदिर जोधपुर राजस्थान के खेरजला गांव में स्थित है कहा जाता है माँ भैसाद माता सत्रह सौ वर्ष पूर्व हर्षवर्धन के काल में भैंसे पर सवार होकर  गुफा के रास्ते यहां खेजड़ला की पहाड़ी पर पहुंची थी                             द्वार द्र्श्य नवरात्र के नौ दिनों तक यहां मेले सा माहौल बना रहता है। । भैसाद माता के यहां आने के रास्ते वाली गुफा आज भी श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल का विषय है। बताया जाता है कि इस गुफा का एक सिरा बिलाड़ा सरहद में स्थित डिंगड़ी माता मन्दिर पर निकलता है                मुख्ये मंदिर में जाने हेतु पौड़ीया तथा दूसरा सिरा...
इश्क़ का रूहानी सफ़र एपिसोड ,3 'Ishq kaa Ruhaani safar-ek love story' Episode 3 तुम से मेरी पहली मुलाकात मैं भला कैसे भूल सकता हूँ आज भी मेरे जहन में हमारी वो पहली मुलाकात ज्यो के त्यों ताजा है!  जब मैने तुम को पहली बार देखा तो तुम्हे देखकर मेरा दिल धक से रुक सा गया, कसौली में December की गुलाबी सर्दियों थी,  जब मेने तुम्हे पहली बार देखा था, और मै एकटक बिना पलकें जपकाये तुम्हें देखता ही गया,यह रुई सी बर्फ की बौछारे,मुझे किसी गुलों की बारिश सी लग रही थी और ऐसा लगा मानो मैं किसी अलग ही दुनियां में आ गया हूँ! ये बर्फ की चादरे ओड के खड़े देवदार और चीड़ के पौधे मानो मुझे चिड़ा रहे हो,! और तुम मुझे एकदम किसी जन्नत की परी सी लग रही थी गुटनो तक फैला लंबा लीबाद! कंधो पर बिखरे खुले रश्मी बाल सिर पर ऊन की काली टोपी तुम्हे ऒर भी खूबसूरत बना रहा था!   तुम्हारी लंबी भौहे और खूबसूरत नीली आँखे और जब तुम हँसती तो बर्फ से सुर्ख हुऐ तुम्हारे लालगुलाबी गाल  उस बर्फ़ीली शाम की  खूबसूरती में चार चाँद लगा जाते! सच्च पुछो तो मुझे तुम्हारी खूबसूरती के आगे यह हिमाचल  ...

Ishq kaa Ruhaani safar episode 2 , इश्क़ का रूहानी सफर एपिसोड 2

इश्क़ का रूहानी सफर एपिसोड 2 हर शाम डायरी के यू पन्ने भरना अब तो मेरा शग़ल बन गया है कहते है ना, diary is the best friend of Isolated people! यह मुझे पर बिल्कुल सही चरितार्थ होता है!  कभी मै कहता था कि कि जज्बातों का हाल ऐ बयां करने के लिये कोई हमसफर होना चाहिये, लेकिन अब मै ही कहता हूँ हमसफर नही बस कोई माध्यम होना चाहिए ताक़ि हम अपने जज्बातों को बयां कर सके! चाह वो डायरी ही क्यों ना हो किसी रोज उसने मुझे पुछा था क्या तुम डायरी लिखतें हो ?,मैने हँसते हुए कहा,था की डायरी क्या लिखना हमारी ज़िन्दगी के लम्हे इतने भी छोटे नही होने चाहिए कि चंद कागज के पन्नो में सिमट जाये! लेकिन मैं और मेरी तन्हाई ने ज़िंदगी के उसूल बदल दिये! तुम्हारे चले जाने के बाद, कई बार मैं अपनी डायरी से सवाल करता हूँ कि  कुछ लोग हमारे ज़िंदगी मे आते ही क्यों है और आते है तो फिर चले क्यो जाते है ? लेकिन यह डायरी सब कुछ सुन लेती है बड़ी खामोसी से पर पलट कर कोई जबाब नही देती ,ना जाने कितने ही राज दफन कर रखे है इसने अपने सीने में! मेरी तरह! लेकिन अब से मैने तय किया है कि मेरे सीने में उठ रहा जज्बातों ...

इश्क़ का रूहानी सफर -एपिसोड 1, Ishq kaa Ruhaani safar Episode 1

दोस्तो आज से मैं आपको मेरी खुद की लिखी नावेल "इश्क़ का रूहानी सफर " के भाग एपिसोड्स में  लिखूंगा और साथ ही साथ इसका वीडियो भी आप के साथ शेयर करूँगा जो कि आपको Philosophy of life कांसेप्ट समझने में मदद मिलेगी तो पेश है इसका पहला एपिसोड।                                   Episode 1 हर शाम जब यह सूरज धीरे धीरे डूबता है... तो ऐसा लगता है मानो जिंदगी का एक और अध्याय डूब सा गया है...! तुम जानती हो,  में हर शाम  अपनी बॉलकोनी में बैठ के इस डूबते हुऐ सूरज को देखता रहता हूँ।ताकि में ज़िन्दगी को थोड़ा और करीब से देख सकु! ओर साथ ही साथ यह महसुस कर सकूं की यह जहां नश्वर है! जिसको एक रोज इस थैके हारे सूरज की तरह डूब जाना है! हाहा! अब तुम यह कहोगी की आजकल मै कुछ Philosophical /(दर्शनिक ) बाते ज्यादा ही करने लग गया हूँ! हाँ मुझे भी यही लगता है, जब से तुम ने मुझे ज़िन्दगी की हक़ीक़त से रूबरू करवाया है , तब से मैं कुछ दार्शनिक कुछ शायरीमय सा हो गया हूँ! तुम्हरा यू अचानक से बिना बताये चले ज...

Philoshopy of Life! Part 1

दोस्तो स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में,दोस्तो आज में आपको बताऊंगा की एक positive life के टिप्स और इसी तरह के Philoshopical विचार जानने के लिये विजिट करते रहे मेरा ब्लॉग पेज  और मुझसे जुड़े यूट्यूब से मेरा यूट्यूब चैनल है "philoshopical world" आप इस चैनल को यूट्यूब पर सर्च करे  https://www.youtube.com/channel/UCPYYW3Hd3pTt4JnoPUCrElA   और suscribe जरूर करे दोस्तो ज़िंदगी से अनमोल गिफ़्ट कुछ नही हो सकता, अगर ज़िन्दगी खुशनुमा और हैल्थी हो तो क्या कहने ! यह तो सोने में सुहागा है। इंसान परमात्मा की सबसे प्यारी रचना है , यह सबसे अक्लमंद ,सुंदर रचना है परमात्मा की! लेकिन आज की इस भागदौड़ की ज़िंदगी मे ऐसा लगता है मानो सब कुछ रटा रटाया सा हो रहा है और ज़िन्दगी इतनी रफ्तार से भाग रही है कि हमे अपने आप के वजूद का अहसास तक नही हो रहा, हम तो बस किसी मशीन की तरह काम किये जा रहे है दिन रात ! क्या यही ज़िन्दगी है ?? नही बिल्कुल नही ! जीवन मे सबसे ज्यादा जरूरी है, ज़िंदा हो तो ज़िंदा होने का अहसास होना, तब ही आप ज़िंदगी के गणित को समझ सकते हो ,अन्यथा यह जीवन आपको बेकार ही लगेगा जिसके जिम्...

आरक्षण का आधार क्या है ?

भारत जैसे विशाल देश में लोकतंत्र का महत्व बहुत ज्यादा है ,यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा कि भारत की पहचान वर्तमान समय मे दुनियां का सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में होती हैं लोकतं...

नैतिकता वाला तमाचा!

हमारे भारत देश में एक संस्कृत का श्लोक बहुत बोला जाता है। 'यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता' अर्थात जहाँ नारी को देवी का दर्जा मिलता है या नारी को देवी के समान माना जाता है वहा देवता निवास करते है। जब भी हमारे देश में नारी के मानसमान से जुड़ी कोई अप्रिय घटना होती है तो ,हमारे देश की जानी-मानी हस्तियाँ अपने अपने बयान देती है उस पर दुःख प्रकट करना नही भूलती हैं! लेकिन कल फिल्म डायरेक्टर संजयलीला भंसाली को कुछ करनी सैनिको ने नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए एक थप्पड क्या मार दिया पुरा बॉलीवुड ही " अति दुःखद घटना" अति दुःखद घटना का रोना रो रहा है। यह वही बॉलीवुड जो नारी अस्मिता का हितैसी होने का दिखावा करता है वो ही बॉलीवुड आज चित्तौड़ की रानी पद्मिनी जो इतिहास में अमर और राजपुतो के साथ साथ हिंदुओ के लिए एक आदर्श है। हमने उन्हें देवी के समान दर्जा दिया है।उनके त्याग और बलिदान को देखते हुए  आज उनके इतिहास को भंसाली तोड़ मरोड़ कर , सच्च को झूठ बना कर जनता के सामने रखने जा रहा था इसका विरोध हर सभ्य समाज करेगा ही । ऐसा ही करनी सैनिको ने किया तो इसमें बुरा क्या किया ?? आखिर...

मैं हिंदी हूँ!

जितनी विशाल उन्नत और गौरवशाली हमारी संस्कृती है, उतना ही उन्नत हमारा हिंदी साहित्य हैं! अगर ऐसा कहा जाये की दुनियां कि सबसे खुबसूरत भाषा हिंदी हैं,तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नही होगी ! नि:संदहे हैं भी। एक भाषा की खुबसूरत का पता उसके काव्ये साहित्य से चलता हैं, कविता अपने आप में भाषा की खुबसूरती को बयां करती है! कविता भाषा की जान होती है! हिंदी का उद्भव तो संस्कृत से हुआ ,परंतु हिंदी कविता का उद्भव तो कई native / रोजमर्रा की जिंदगी में बोले जाने वाली भाषाओं को मिला कर हुआ उदहारण के लिये उर्दू, ब्रज,राजस्थानी,भोजपुरी इत्यादी! इस कारण हिंदी कविता की खुबसूरती में चारचांद लग गए! हिंदी कविता की सबसे शानदार बात तो ये है कि हिंदी कविता में जितने इमोशन्स है उतने किसी और भाषा में नही होंगे! हिंदी कविता व्यक्ति के आन्तरिक भावो को बेखूबी उजागर करती हैं! इसमें हास्ये है, इसमें कृदन है,इसमें जोश है, और हर प्रकार की मानविय भावो को बेखूबी प्रकट करने की समता है! इसके बहुत सारे उदारण हमारे सामने है। कबीर,रसखान,जायसी,दादू,मीरा,बच्चन,निराला और भी बहुत....! मै इस बात को बड़े अदब और शान से मानता हूं कि मे...

उपभोक्तावाद , (Marketing and our daily life! )

कहते है ना एक बच्चा वही करता है। वही सिखता है जो वो रोज देखता है सुनता है! हमारे आज के आधुनिक जीवन के हर क्षत्र में मर्कीटिंग का बहुत बड़ा असर है! सुबह से शाम तक हम मार्कटिंग के सा...

हमारी सभ्यता और आधुनिक विज्ञान (Our civilization and modern science)

हमारा भारत देश प्राचीन काल से ही अपनी महान सभ्यता और अपनी वभैवशाली संस्कृति के कारण दुनियां भर में विश्वगुरु के रूप में जाना जाता रहा है.. इस भारत भूमि ने दुनिया को योग,तप, जप ...

हम हिंदुस्तानी (We Indians)

अगर किसी हिन्दुस्तानी को कहा जाये की  दुनियां का सबसे बेकार और uncivilized गवार देश की सूची बनाये ! तो वो सबसे पहले पाकिस्तान का नाम लिखेगा सिर्फ हिन्दुस्तानी ही क्यों.. दुनियां का को...